जांयट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ने भाग लेकर नए-नए विज्ञान विषय पर अध्ययन किया। इस मौके पर एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें शीर्ष दो प्रदर्शन करने वाले छात्रों को क्लब सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की अध्यक्ष राखी वार्ष्णेय और सचिव पिंकी वार्ष्णेय के नेतृत्व में किया गया।स्वाति गुप्ता, ऋतु सहानी, रूबी अग्रवाल, कंचन सक्सेना, ममता यादव, रुचि वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय आदि सदस्यों ने अपने समर्पण और योगदान से कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*मुकीम अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

