ससुरालियों पर विवाहिता का गला घोटकर हत्या करने का आरोप। जांच में जुटी पुलिस

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। ससुरालियों ने विवाहिता का गला घोटकर हत्या कर दिया मृतका के पिता को जानकारी होने पर थाना गोमतीनगर मे हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी गुड्डू पुत्र हफ़ीज की पुत्री नसरीन ने करीब 7 वर्ष पूर्व गोमतीनगर थाना क्षेत्र के उजरियाव स्थित अतीक कंट्रोल वाली गली निवासी मो0 फरहान के साथ लवमैरिज की थी मृतका इससे पूर्व भी एक युवक से शादी की थी जिससे एक 8 वर्षीय पुत्र एव मो0 फरहान से 5 वर्षीय पुत्र है। मो0 फरहान आये दिन नसरीन को मरता पीटता था दो दिन पूर्व मो0 फरहान ने नसरीन का दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। मो0 फरहान की सूचना पर पहुंचे गुड्डू ने मो0 फरहान पर हत्या किये जाने की शिकायत की है।

Don`t copy text!