दीपक पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र मसौली की ग्राम पंचायत दादरा मजरे सलेमपुर स्थित देश दीपक पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय मसौली के प्राचार्य डाॅ बलराम वर्मा, कालेज के संरक्षक धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय व कालेज की प्रबन्धिका लल्ली उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
प्राचार्य डा0 बलराम वर्मा ने बच्चो को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज की स्थापना कर सकता है। प्रतिभा हर व्यक्ति के भीतर होती है लेकिन गुरु ही उस प्रतिभा को सही रुपरेखा दे सकता है। कालेज के छात्रों का अभिवादन व अनुशासन देख कर निश्चय ही प्रतीत हो रहा है कि क्षेत्र के अग्रणीय स्कूलों में से एक है। बड़े पद पर आसीन होकर समाज की सेवा करेगे। कालेज के छात्रों ने बम बम भोले, नैनो वाले ने, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, मेरे घर राम आए हैं, घोड़े जैसी चाल, कालेज की प्रतिभावान छात्रा ज्योत्सना वर्मा ने राधा तेरी चुन्नी गीत पर मनमोहन प्रस्तुति दी। इस कडी में सन्देशे आते हैं, होली गीत, जुबी डुबी डम डम पर मनमोहन प्रस्तुति के साथ भजन कव्वाली हास्य नाटकों का मंचन पेश कर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। कालेज के संरक्षक धीरेन्द्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। कालेज के प्रिन्सिपल आकाश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रशिक्षण में विशेष योगदान सहित प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

