खंडारे में खाना खाने गई मानसिक मंदित किशोरी के साथ दो लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म के दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार ग्रह भेज दिया
मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ
सहसवान। भंडारे में खाना खाने गई मानसिक मंदित किशोरी के साथ दो लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी पुत्री बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है। दो मार्च को वह गांव के मंदिर पर चल रहे भंडारे में खाना खाने गई थी। वहां से उसे गांव के ही दो किशोर पड़कर मंदिर के पीछे ले गए। दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों द्वारा फैसले का दबाव बनाया जा रहा है और फैसला न करने पर धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने रविवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

