मसौली बाराबंकी। तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चला रहे एक युवक की जोर टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मौजूद लोगों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर भेजा गया जहां हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 4 बजे कस्बे के मोहल्ला शाह कटरा वसीनगर मार्ग पर रहमत के होटल के पास मुतफर्रिक आबादी निवासी ज़ियाउलहक पुत्र सफीक आलम अंसारी साइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था। कि आचानक तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल युपी 41ए सी02590 की जोरदार टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु लोगों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर भेजा गया हालत ज्यादा ख़राब होने के चलते जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया। जहां सिर व सीने पर चोटें अधिक होने के चलते हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर मोटर साइकिल छोड़,चालक फरार हो गया।

