पुलिस फोर्स व अर्द्ध सैनिक बलों के साथ पैदल गस्त कर त्यौहारों को शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की गयी
मुकीम अहमद अंसारी
बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण देख भड़के प्रभारी निरीक्षक

सहसवान। पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह के निर्देशन में अगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 दृष्टिगत रमजान व होली के त्यौहारों तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत
थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बाजार विल्सनगंज व अकबराबाद मार्केट में दुकानों के आगे अतिक्रमण देखकर नाराजगी व्यक्त की अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सामान सड़क पर ना रखें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

मय थाना पुलिस व अर्ध सैनिक बल के साथ सहसवान नगर में आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य तथा आपसी सौहार्द के साथ आगामी त्यौहारों को
मनाने की अपील की गयी तथा पुलिस फोर्स व अर्द्ध सैनिक बलों के साथ पैदल गस्त की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ सिंह मय पुलिस टीम के मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

