बदायूं परिवहन विभाग ने ओवरलोड चार ट्रक पकड़े 4.14 लाख जुर्माना, वाहन सीज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं : 12 मार्च। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात चैकिंग अभियान में आज सुबह बरेली मथुरा हाईवे पर चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया गया। विभाग ने 4.14 लाख का जुर्माना लगाया है। व वाहनों को सीज कर दिया है। यातायात नियमों का सही पालन कराने को आज सुबह एआरटीओ अंबरीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत वाहनों के रजिस्ट्रेशन,बीमा,रोड टैक्स, प्रदूषण के प्रपत्रों की जांच की गई ‌। हाईवे पर चार ट्रकों को ओवरलोड के चलते पकडा गया । इन पर 4.14 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही सीज कर दिया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!