सीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। रमजान, होली, ईद उल फितर और लोकसभा चुनाव को लेकर सीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में कोतवाल सुनील कुमार अहलावत ने पुलिस फोर्स व केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

बुधवार को सीओ सुनील कुमार और कोतवाल सुनील कुमार अहलावत ने पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला। वही क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, निजामुद्दीनपुर शाह, कुआंडांडा, ललुआ नगला, बीघा नगला, मौजमपुर, परासिया, मुबारकपुर, कालूपुर, सिद्धपुर कैथोली, दौलतपुर, भानपुर आदि गांव में फ्लैग मार्च किया उसके साथ संभ्रांत व्यक्तियों, धर्म गुरुओं के साथ प्रधानों से अपील की कि आगामी त्यौहार होली, रमजान, दुर्गा नवरात्रि, ईद उल फितर और आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। सीओ सुनील कुमार ने लोगों को चेताया कि अगर किसी ने त्योहार और चुनाव में खुराफात की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सुनील कुमार अहलावत ने लोगों से निर्भीक निडर होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने चुनाव व आने त्यौहारों के मद्देनजर अगर कोई भी अराजक तत्व किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने की कोशिश करें तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दें जिससे अपराधी पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जा सके।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!