मुजरिया में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

मुकीम अहमद अंसारी

सहषवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई निवासी मिथिलेश कुमारी का एक खेत दरियापुर के रकवे में था जिसमें बटाईदार ने सरसों की फसल बोई थी दरियापुर के दबंगों ने असलाहों के बल पर लेस होकर फसल को नहीं काटने दिया बटाईदार के साथ मारपीट गाली गलोच मारपीट तथा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर धमकाया बटाईदार ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है

थाना अध्यक्ष मुजरिया आरती कौशिक को दिए गए शिकायती पत्र में गिरीश पुत्र नेत्रपाल धोबी निवासी ग्राम कोलहाई ने गांव की ही मिथिलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय जगदीश का खेत दरियापुर के रकवे में स्थिति को बटाई पर सरसों की फसल हुई थी जिसको काटने बटाईदार ग्रीस मौके पर पहुंचा उसके साथ नन्हे पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम कोलहाई मजदूर को वहां पर मौजूद दबंग यादवों ने वीरपाल ,छविराम, दौलत राम ,आदि गणों ने असलाहों से लैस होकर गलियां देकर फसल काटने से रोका बटाईदार गिरीश ने विरोध किया इतने पर ताबड़तोड़ थप्पड़ एवं लात घुसो से तथा जाति सूचक शब्दों से गालियां देते हुए असलाह दिखाकर आइंदा फसल ना काटने की धमकी देते हुए तथा दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया पीड़ित गिरीश ने थाना अध्यक्ष मुजरिया से शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!