उघैती खेत में ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उघैती क्षेत्र के ग्राम ऐपुरा निवासी राज दुलार नामक ग्रामीण का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि राज दुलार पंजाब रहकर मेहनत मजदूरी करता था और होली का त्योहार मनाने गांव आया हुआ था। ग्रामीणों का अनुमान है कि लाठी – डंडों से पीटकर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!