मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर टेम्पो विक्रम की चपेट मे आने से 7 वर्षीय अबोध बालक की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मजरे औलियालालपुर निवासी अरविन्द वर्मा का खेत सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर स्थित दरियाबाद मोड के निकट खेत है रविवार को परिवार के लोग सरसो की फ़सल काटने गये थे साथ मे 7 वर्षीय पुत्र शिवांशु वर्मा भी खेत गया था सड़क पार करते समय सैदनपुर की ओर से आ रहे टेम्पो विक्रम नम्बर यूपी 41 टी 9570 ने टककर मार दी और शिवांश उसी विक्रम मे फंस कर काफी देर तक घसीटता हुआ चला गया। जिसकी मौक़े पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts

