भाजपा ने देश को धर्म और जात-बिरादरी में बांटने के अलावा कुछ नहीं किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को धर्म और जात-बिरादरी में बांटने का काम किया है देश बिक रहा है बर्बाद हो रहा है संविधान प्रजातंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने सांप्रदायिकता को परास्त करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है यही गठबंधन इस चुनाव में भाजपा को करारी शिकायत देने जा रहा है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए 54 किलोमीटर का बांध, 400 करोड़ से संसदीय क्षेत्र में विद्युतीकरण कांग्रेस सांसद डॉ0 पी0एल0 पुनिया के कार्यकाल के ऐसे काम हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर पीएल पुनिया, राम सागर रावत, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, रतनलाल राव, पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य राजेश यादव राजू ने देश के संविधान और प्रजातंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से जीतने की अपील कार्यकर्ता बैठक मे की।

कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रवक्ता सरजू शर्मा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाफिज अयाज, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन,अजीत वर्मा, यासिर अराफ़ात किदवाई, अमित त्रिवेदी,अवधेश यादव, शिवकुमार यादव, बृजेश गौतम, सरिता चौधरी, सुरेश गौतम, वीरेंद्र प्रधान, अनीता वर्मा, कमल भल्ला, के0सी0 श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, मोहम्मद सलमान, परवेज अहमद, मो0 अलीम, फरहान किदवाई, संजीव मिश्रा, कौशल किशोर, इरशाद अहमद, अजय रावत, सुरेंद्र वर्मा, एडवोकेट सचिन त्रिपाठी, दिनेश, राजकुमार लोधी, धनंजय सिंह, प्रधान मुबीन सिकंदर, हरितास यादव, रामानुज यादव प्रीतम सिंह वर्मा, हिमांशु यादव, सतीश पांडे, केशव राम, जितेंद्र वर्मा, अवंतिका रावत, शबनम वारिस, आरती गौतम, पूनम यादव, राम प्रकट यादव संजय वमार्, बबलू सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी की कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!