सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी में चोरो ने नकदी सहित लाखों की चोरी को दिया अंजाम

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी बाबा कॉलोनी में गुरुवार की रात बंद मकान ताले तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने नकदी व आभूषण सहित लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देकर चले गए गृह स्वामी सौरभ सिंह (आढ़ती)पुत्र संजय सिंह निवासी अपने गांव पट्टी भोनी गौतरा थाना उसावां को गुरुवार शाम 8:30 बजे अपने गांव गौतरा बच्चों को लेने के लिए गए हुए थे।

सौरभ सिंह का चचेरा भाई अनूप कुमार सुबह 8:00 बजे सुंदर नगर सिविल लाइन जब वह आया तो उसने देखा में गेट का ताला टूटा पड़ा है तभी अनूप कुमार मकान के अंदर गया तो उसने देखा कि कमरों के भी ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है अलमारी खुली हुई थी कवाड का सारा सामान बेड भी खुला पड़ा था चचेरे भाई ने तुरंत सौरभ सिंह को इस घटना की सूचना दी सौरभ सिंह गांव से तुरंत अपने निवास स्थान सुंदर नगर आ गया तो उसने अपने घर में रखा सोने चांदी और रुपए को चेक किया तो घर में रखें ₹700000 व एक सोने का हार सोने की चेन तीन अंगूठी झाले व झुमकी व चांदी के आभूषण व कपड़े सहित चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मोआयना किया

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!