नगर के हथोड़ा देवी मंदिर पर रामभक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगर के हथोड़ा देवी मंदिर पर रामभक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व भंडा जीसीरे के आयोजक चितरंजन गुप्ता व डा. स्वाति रंजन ने परिवार के साथ हवन में आहुतियां डालीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। चितरंजन गुप्ता ने कहा कि प्रभु राम का मंदिर बनने से सनातन धर्म का पुराना वैभव फिर से सम्पूर्ण विश्व में फैलेगा। इस अवसर पर चितरंजन गुप्ता, डॉक्टर स्वाति रंजन, शरद चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, राहुल गोयल, अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, विपुल गोयल, नेत्रपाल यादव, पुरुषोत्तम यादव, अनूप शर्मा, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!