6 माह के लिए जिला बदर हुआ फयाजुद्दीन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की असहज स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए प्रशासन सभी स्तर पर तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। अपराधिक तत्वों पर प्रशासन की कार्रवाई सख्ती से चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर सफदरगंज पुलिस ने ग्राम चंदवारा निवासी एक अभियुक्त को मुनादी कराकर 6 माह के लिए जिला बदर की उद्घोषणा करायी।

बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा निवासी फयाजू उर्फ़ फयाज उर्फ़ फयाजुद्दीन पुत्र इस्लाम पर मारपीट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है शनिवार को चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक रिषभ सिंह चंदेल, कांस्टेबल विष्णु तिवारी, शारदा प्रसाद उपाध्यय, सुनील कुमार रावत ने गांव मे मुनादी कराकर जिला बदर की उद्घोषणा कराई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फयाजू यदि जिले की सीमा में पाए गए तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Don`t copy text!