पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हुआ जानलेवा हमला

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम नहडौली में सपा की जनसभा में शामिल होने जा रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख पर एक युवक ने किया जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के गंभीर चोटे आई है। पूर्व प्रमुख को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फैजगंज बहता थाना क्षेत्र के नहडोली गांव का है जहां समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी आदित्य यादव की जनसभा हो रही थी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी शामिल थे। वहीं जनसभा में शामिल होने के लिए सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर सिंह यादव जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ऊपर पर देसी तमंचे से फायर कर दिया, जब फायर मिस हुआ तो युवक ने तमंचे की बट से मारपीट शुरू कर दी जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख के गंभीर चोटे आई है। घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव के चचेरे भाई हैं वहीं घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने फ़ैजगंज बेहटा थाना पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई करने की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!