थाना अध्यक्ष ने सुलटाया पति-पत्नी का आपसी विवाद

हैदरगढ़ बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी एक विवाहिता अपने पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पुलिस के पास पहुंच गई, और लिखित तहरीर देकर पति पर कार्यवाही करने की गुहार लगाने लगी। प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर लेकर दोनो पक्षो को अपने सामने किया जिसके पश्चात दोनो साथ में रहने के लिए राजी हो गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के धरौली गांव निवासी कामता प्रसाद अपनी पुत्री शीलू की शादी बीते वर्ष बड़े ही धूम-धाम से थाना सुबेहा क्षेत्र के महमद पुर गांव निवासी रामअवध के पुत्र कुलदीप के साथ किया था। पिता रामअवध के मुतविक शादी के कुछ माह बाद पुत्री और दामाद के बीच कुछ अनबन रहने लगी इसी वजह से आए दिन लड़ाइ झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनो में आपसी झगड़ा हुआ जिसके बाद पुत्री ने प्रभारी निरीक्षक सुबेहा को तहरीर देकर पति पर कार्यवाही की मांग कर दिया। जब इस बात की जानकारी पिता को माता पिता को हुई तो वह भी सुबेहा थाने पहुंच गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति को और उनके माता पिता को थाने पर बुलाय और कार्यवाही की बात कही तभी दोनो पक्ष एक दूजे के संग रहने को राजी हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने दंपति को समझाते हुए आपस में एक होकर रहने की सलाह दिया और भविष्य छोटी-छोटी बातो को लेकर थाने पर ना आने की भी हिदायत दिया। वही इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह का कहना था दंपति में घरेलू झगड़ा हुआ था, तहरीर मिली है दोनों पक्ष आपस में सुला समझौता कर घर वापस चले गए।

Don`t copy text!