केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम,पीए के साथ भी यही किया; मैं कल सभी नेताओं संग भाजपा कार्यालय जाऊंगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह हमारी पार्टी के पीछे पड़े हैं। वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय अपने सभी विधायकों और एमपी व पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ आ रहे हैं। पीएम मोदी जिस-जिस नेता को गिरफ्तार करना चाहते हैं उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। यह आप के सभी नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं। आज मेरे निजी सचिव के साख भी यही किया। अब सौरभ, आतिशी को जेल में डालना चाहते हैं। प्रधानमंत्री, एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ्तार कर लीजिए।

Don`t copy text!