बाराबंकी में आज मकान की छत डालते समय एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें मिक्सर मशीन के हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना रामनगर इलाके के सिहामऊ गांव का है। जहां पर आज मकान की छत डालने के लिए आशीष सिंह की मिक्सर मशीन मनोज के यहां छत डालने के लिए आई थी। इसके बाद छत डालने के बाद मशीन के चैनल को नीचे उतारा जा रहा था। इसी बीच छत के पास से गई हाई टेंशन लाइन की टच में मिक्सर मशीन का चैनल आ गया। जिसकी चपेट में आने से लच्छीराम पुत्र आसाराम, जितेंद्र पुत्र बृजेश और मिस्त्री विश्वनाथ पुत्र रामजियावन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय सी एच सी रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां पर लच्छीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि मिस्त्री विश्वनाथ का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है ।और पूरे मामले की छानबीन करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद मृतक के और घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Related Posts

