माता अहिल्याबाई होलकर,जयंती पर लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

बाराबंकी। माता अहिल्याबाई होलकर जयंती ग्राम बांसा मे धनगर समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पाल की अध्यक्षता में मनाई गयी कुलदीप धनगर के संचालन मे आयोजित जयंती पर लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के जिला संयोजक मास्टर ओमप्रकाश वर्मा ने श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर मध्यकालीन इतिहास की ऐसी भारतीय शासक हैं जिन्हें उनके बेहतरीन सामाजिक और धार्मिक कार्यों के कारण उनके जीवन काल में ही देवी के रूप में जाना-पहचाना जाने लगा था। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने केवल अपने राज्य में मंदिरों का पुनरुद्धार नहीं किया बल्कि अपनी रियासत के बाहर देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों के पुनर्निर्माण, धर्मशाला बनवाने, अन्न क्षेत्र का संचालन करने और मंदिरों में समाज कल्याण के लिए विद्वानों की नियुक्ति पर पैसा खर्च किया। इसी कारण लोग उन्हें देवी अहिल्या के नाम से जानते है।
इस मौक़े पर आसाराम धनगर हनुमान धनगर रामराज धनगर इंद्र कुमार धनगर विनोद कुमार धनगर रूप नारायण धनगर रूपलाल धनगर तथा महिलाओं और बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Don`t copy text!