संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया शिक्षकों को सम्मानित

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा में जहाँ सरकार ने आमूल चूल सुधार करके बच्चों के बेहतरी के प्रयास किये वहीं बेसिक शिक्षकों ने नवाचारों से अपने कार्यस्थल पर सीखने सिखानें में एक नयी राह बनाई। उत्तर प्रदेश के इन सभी नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक (एस.सी.ई.आर.टी) पवन सचान ने शैक्षिक नवाचार एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।जनपद बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक से संविलियन विद्यालय परीवां के शिक्षक अमरजीत सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से प्रदेश भर के सौ शिक्षकों में अपनी जगह बनाकर ब्लॉक त्रिवेदीगंज का नाम रोशन किया । बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय ज्ञानमती खेड़ा की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती महिमा सिंह बेसिक शिक्षा में अपने नवाचारों के लिए तीसरी बार सम्मानित की गयी। शिक्षकों के सम्मानित होने से परिषदीय विद्यालयों में काम करने वाले अध्यापकों में उत्साह बढ़ा है।

Don`t copy text!