मोबाइल पर बात करते-करते इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एडिट किए हुए फोटो किए वायरल मोबाइल से कॉल करके बुलाया युवती को, की छेड़छाड़ जान से मार देने की थी धमकी, आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। विवाहित युवती की एक युवक से मोबाइल पर हुई बात इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती युवक ने युवती द्वारा शेयर किए गए फोटो एडिट करके किए वायरल यु्वती ने युवक से ऐसा न करने को कहा तो युवक ने उसे सुनसान सड़क पर मोबाइल से कॉल करके बुलाया कॉल पर पहुंची युक्ति से युवक ने की छेड़छाड़ तमंचा दिखाकर धमकाया युवती चीखी चिल्लाई तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया पीड़ित युवती ने आरोपी के विरुद्ध मामले की थाना अलापुर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित युवती ने बताया की मोबाइल पर उसकी सैफ अली पुत्र नुरुल खान वार्ड नंबर 14 निवासी ककराला कस्बा अलापुर से दोस्ती हुई थी दोस्ती होते-होते इंस्टाग्राम से और मजबूत हो गई उसने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो शेयर किया तो उपरोक्त सैफ अली ने फोटो को एडिट करते हुए वायरल कर दिया जब मामले की जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने उपरोक्त सैफ अली से ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त सैफ अली ने उसे फोन करके फरीदपुर रोड पर बुला लिया जहां सुनसान जगह थी मैं जैसे ही पहुंची सैफ अली आ गया आते ही उसने मेरे साथ गाली गलौज छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत प्रारंभ कर दी जब मैं विरोध किया तो उसने तमंचा दिखाकर मुझे भयभीत कर दिया तथा धमकी की अगर ज्यादा कुछ किया तो तुझे जान से मार दूंगा प्रार्थिनी ने शोर मचा दिया शोर सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया ।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी सैफ अली पुत्र नुरुल खान के विरुद्ध धारा 354 504 506 आईटी एक्ट की धारा 67 ए मैं मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

*रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!