लोगों को गर्मी से राहत नहीं गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। लोगों को गर्मी से बिल्कुल राहत नहीं मिल पा रही। नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। सड़कों पर ठंडा शरबत और नींबू पानी समाजसेवी लोगों को बांट रहे हैं। गर्मी अब जानलेवा हो चली है लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू – लपट ने लोगों की जान ले ली है। अब तो दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं। आकड़ों को देखें तो मई में इतनी गर्मी कभी नहीं रही। सोमवार को नगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सेहत के लिहाज से गर्मी से बचाव करना जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इसलिए इस मौसम में सावधानी बरतनी की जरूरत है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!