दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जगह जगह भंडारा एव प्याऊ लगाये गये।

मसौली बाराबंकी।ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जगह जगह भंडारा एव प्याऊ लगाये गये। भगवतदास हनुमान मंदिर मसौली हनुमान मंदिर पर भक्तो की भारी भीड़ रही। और पूड़ी सब्जी एव बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया।
क्षेत्र के कस्बा जैदपुर, सफदरगंज, उधौली, रसौली ,कुढी, मसौली, बांसा, बड़ागांव, सआदतगंज, शहाबपुर, भयारा, त्रिलोकपुर,जकरिया सहित ग्रमीण अंचलों में अंजनिपुत्र हनुमान की याद में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। हाइवे एव लिंक मार्गो पर जगह जगह प्याऊ लगाये गये तथा राहगीरों को रोक रोक कर शरबत पिलाया बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या मे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मतीन अंसारी, नूरुल आमीन, इस्लाम शाह, इशरत अली, मयाराम यादव, सुरजन मास्टर, अरुण नेता, कृष्ण कुमार गुप्ता, ननकऊ यादव, राहुल यादव, राम सनेही यादव, सुरज यादव, रामचंद्र यादव, पुजारी वर्मा आदि लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
भगवतदास हनुमान मंदिर मसौली में भक्तो की काफी भीड़ रही। मन्दिर के महंत बाबा रामलाल दास ने भक्तो को आशीर्वाद वचन दिया।

Don`t copy text!