ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली में हुआ भंडारे का आयोजन

हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद का हुआ वितरण

हैदरगढ़ बाराबंकी : 04 जून आज ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर बजरंगबली के भक्तों की सेवा के लिए एस•बी•एस पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित भंडारे में प्रबंधक हर्षित राज कुमार ने महाबली की पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ कर भक्तों में प्रसाद वितरित करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। प्रबंधक ने कहा वैसे तो प्रत्येक मंगलवार का अपना महत्व है परंतु ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व है इस दिन पूजा अर्चना करने से सभी भक्तों को हनुमान जी की कृपा मिलती है और सभी का कष्ट दूर करते हैं प्रबंधक हर्षित राज कुमार ने कहा कि मैं महाबली हनुमान जी से यही प्रार्थना करते हैं की दुनिया में अमन चैन कायम रहे और सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

इस अवसर पर प्रबंधक हर्षित राज कुमार,अध्यापक उत्सवी सिंह, सुरेश पाल, रामलखन पाल, पवन सिंह , दीपचंद्र वर्मा,अंजनी दीक्षित, आनंद, कृष्ण कुमार सिंह, राजू सिंह, अयूब कुरेशी, भाकियू जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी महेंद्र प्रताप सिंह, त्रिवेणी, संहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Don`t copy text!