अयोध्या में भाजपा की हार… अचूक रहा सपा के अवधेश का साइलेंट मैनेजमेंट, पलट गई बाजी

चुनाव खत्म होते ही ऐक्शन में योगी सरकार, लखनऊ में फिर चलेगा बुलडोजर, शुरू हुआ सर्वे

लोकसभा चुनाव के दौरान अवधेश प्रसाद ने साइलेंट मैनेजमेंट की जो चाल चली, वह अचूक रही। चुनाव भर वह प्रदर्शन से बचते रहे। न कोई रोड-शो किया ना ही किसी तरह ही बयानबाजी की। बस चुपचाप जनसंपर्क और वन-टू-वन प्रचार में वह और उनकी टीम जुटी रही। इसी से भाजपा को उनकी किसी चाल का अंदाजा नहीं लग सका और बाजी मार ले गए।चुनाव में भाजपा शुरू से ही आक्रामक मुद्रा में थी। प्रदेश और केंद्र के कई मंत्रियों ने यहां कैंप करके माहौल बनाया। दर्जनों रैली व सभा हुईं। नामांकन के दिन उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री जुटाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या जैसे कई दिग्गजों ने रोड शो करके माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन दूसरा खेमा चुनाव भर साइलेंट रहा। संगठन ने डिंपल यादव, प्रियंका गांधी, इकरा हसन के रोड-शो और शिवपाल यादव की जनसभा का प्लान तैयार करके प्रस्ताव भेजा। इस पर सहमति भी बन गई, लेकिन अवधेश प्रसाद ने प्रदर्शन करने से परहेज किया और सभी कार्यक्रम निरस्त हो गए। सपा से जुड़े अन्य नेता-पदाधिकारी उन्हें बीच-बीच में टोकते भी रहे, लेकिन वह कछुए की चाल लगातार चलते रहे। लाख टिप्पणियों के बावजूद उन्होंने अपनी शैली और चुनाव लड़ने का ढंग नहीं बदला।

चुनाव खत्म होते ही ऐक्शन में योगी सरकार, लखनऊ में फिर चलेगा बुलडोजर, शुरू हुआ सर्वे

यूपी में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार ऐक्शन में आ गई है। लखनऊ में अकबरनगर में कुकरैल नदी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने वालों के निर्माणों को गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट इन मकानों को तोड़ने का आदेश कर चुका है। एलडीए ने गुरुवार सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू कर दिया है। देखा जाएगा कि किस जगह से कैसे गिराया जाए। सर्वे और शासन के निर्देश के बाद इन्हें गिराया जाएगा।अकबर नगर में लोगों ने कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया था। इसे गिराया जाना है। अवैध निर्माण कराने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने भी गिराने का आदेश जारी कर दिया। कुल करीब 1200 निर्माण गिराया जाना है। गुरुवार को सर्वे के बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो सकती है।

Don`t copy text!