मांग न पूरी होने पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया : सक्षम अधिकारी ने दिया आश्वासन *
आप को बता दें की विगत कुछ दिनों पहले पंचायत मित्र का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे वारिश अली ग्राम पंचायत ओरामऊ का बोल रहा था कि वीडीओ साहब सेक्रेट्री साहब सबको देना पड़ता है पैसा उसी संदर्भ में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के जिला अध्यक्ष विधिचंद यादव ने उसी टाइम वीडीओ और एसडीएम दोनो लोगों को ज्ञापन देकर अपनी बात को रखा था और समय दिया था कुछ दिन का लेकिन शासन के इस प्रकरण के मौन रवैया को देखने के पश्चात संगठन ने निर्णय लिया की एक दिवशीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जो आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 45 किमी पर संपन्न हुआ जिसमे सकड़ों किसान ग्राम पंचायत ओहरामऊ व अमरवल किरशिया में हुए मनरेगा कार्य के भ्रष्टाचार को लेकर किसान व मजदूर वर्ग काफी खफा नजर आए पंचायत को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों ने शासन के इस मौन रवैया को देखते हुए अपनी नाराजगी जताई और कहा की ये अंतिम चेतावनी है वरना 15 तारीख के बाद हम लोग सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ जायेंगे और इस मामले में युवा प्रदेश महासचिव अस्तित्व प्रताप सिंह के बोलने के पश्चात मौके पर आए सक्षम अधिकारी ने उनकी बात को मानते हुए मनरेगा कार्य में भ्रटाचार के खिलाफ ऑडिट टीम को गठित करके इस मामले हुए पूरे भ्रष्टाचार को उजागर करके उनके खिलाफ कार्रवाई एक निश्चित समय सीमा के अंदर करने का आश्वासन दिया और कहा अब से ये मेरी जिम्मेदारी है इस मामले के लिए आप सबको दोबारा से नहीं कहना पड़ेगा देखना अब ये है की आगे इस मामले क्या होता है क्या शासन सही से जांच करेगा या हमेशा की तरह फिर से चुप्पी साध के शासन मौन हो कर बैठ जाएगा साथ ही किसान आंदोलन के इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा सुबेहा मण्डल अध्यक्ष कुंवर अभिनव प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ व ग्राम सभा बरावां प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी का हाथ थामा और कहा की पूरी लगन और ईमानदारी से संगठन के प्रति काम करेंगे इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, पूर्वांचल प्रभारी बबलू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, युवा प्रदेश महासचिव अस्तित्व प्रताप, जिला अध्यक्ष बाराबंकी विधिचंद्र यादव ,जिला प्रभारी आफताब आलम, ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव, तहसील उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित तमाम पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

