बदायूं। अलापुर दिन सोमवार को कस्बा अलापुर के भसराला मोड पर स्थित दुकानदारों और पत्रकार ने मिलकर भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल लोगों और राहगीरों को निशुल्क शरबत बांटा। इस शरबत का आयोजन पत्रकार नाजिर खां,अशद खा,अध्यापक रिजवान अंसारी ने किया इस शरबत को पिलाते समय सभी लोगों ने इस कार्य की सराहना की। शरबत पीते समय राहगीरों और लोगों ने कहा कि यह काम जनता के हित में बहुत ही अच्छा है भीषण गर्मी में पैदल चलने वाले लोगों राहगीरों को शरबत पीने से राहत मिली।इसलिए यह काम बहुत ही अच्छा है।
पत्रकार नाजिर खां,असद और रिजवान अंसारी ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और भीषण गर्मी और तेज धूप से मनुष्य की रक्षा के लिए निशुल्क शरबत का आयोजन किया गया है जिससे गर्मी में पैदल चलने वाली और अपने वाहनों से आने जाने वाले लोगों को शरबत पीने से राहत मिल सके। इस शरबत का आयोजन इसी प्रकार आगे भी चलता रहेगा।
इस मौके पर नाजिर खां पत्रकार, असद खा,मौ रिजवान प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नवीन अलापुर, शहबाज अंसारी,फैजान अली, समसुल अंसारी आदि लोग शरबत पिलाने में शामिल रहे।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

