बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मिलीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। इस बात की जानकारी कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सोनिया गांधी से गले लगाकर मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया।

Don`t copy text!