तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मार दिया। जोरदार टक्कर ,गंभीर रूप से घायल

सफदरगंज बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव निवासी धर्मानंद के पुत्री प्रियंसी सुबह खेतों से जानवरों के लिए चारा काटने के लिए गई हुई थी। और चारा काटकर ठेलिया से लादकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में दुखीराम की बाग के पास ऊधौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी ठेलिया और वह दूर जा गिरी। और प्रियंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सभी लोग आनन फानन में घायल अवस्था में प्रियंसी को लेकर सीएचसी ज़ैदपुर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायती पत्र देते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई है।

Don`t copy text!