नहर में बहता दिखा अज्ञात महिला का शव मचा हड़कंप : जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर।कोतवाली बदोसरांय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर कसरैला झील में एक महिला का शव पानी में बहता देखा गया तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव बाहर निकाला गया। शव काफी गल गया था, जिससे लग रहा था महिला का शव कई दिन पुराना है।

रविवार को बदोसरांय थाना क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव के समीप एक करीब 25 वर्षीय महिला का शव शारदा सहायक नहर मे बहता नजर आया तो लोग जमा हो गए। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे और शव भी पांच छह दिन पुराना लग रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत से बाहर निकलवा कर महिला के शव को पहचानने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इस संबंध में बदोसरांय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया शव को बाहर निकाल कर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है शिनाख्त कराई जा रही है।

Don`t copy text!