आज से नया कानून पूरे देश में लागू,जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एक जुलाई यानी आज सोमवार से तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनयम लागू हो गया हैं। इन कानूनों में अत्याधुनिकतम तकनीकों को शामिल किया गया है। इसमें पहली बार ई-एफआईआर का प्रावधान किया गया है। जिससे से किसी भी जनपद व अन्य प्रदेशों में हुए अपराध संख्या शून्य पर एफआईआर दर्ज हो जाएगी। उक्त नए कानून व किए गए बदलावों को लेकर कोतवाली परिसर हैदरगढ़ में आयोजित जागरूकता बैठक में उपजिलाधिकारी अनुराग कुमार सिंह ने कहीं।
बताते चलें कि 1 जुलाई यानी आज से देश में कानूनी प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू हो गया। आज से तीन मुख्य आपराधिक कानून- भारतीय दंड संहिता 1860 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 और दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 – लागू नहीं रहेंगे। इनकी जगह पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू हो गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित सिंह चौहान बताया कि आज से इंडियन पब्लिक कोड में बदलाव किया गया है। अब भारतीय न्याय संहिता के लागू होने पर नए कानून की कई धाराओं में मामले दर्ज किए जाएंगे। गंभीर अपराध, धोखाधड़ी, बलात्कार, महिला उत्पीड़न की धाराओं में परिवर्तन किया गया है। बताया कि भारतीय दंड संहिता की जगह अब भारतीय न्याय संहिता लागू किया गया है। इसमें धारा कम की गई हैं। देश में आज से नई कानून व्यवस्था भारतीय न्याय संहिता लागू हो गया है। आज से दर्ज मामलों में नए प्रावधान के अनुसार धारा लगाया जाएगा। जबकि पहले से दर्ज मामले पुराने धारा के तहत ही निस्तारित किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जीरो एफआईआर की शुरुआत होगी। अपराध कहीं भी हुआ हो उसे अपने थाना क्षेत्र के बाहर भी रजिस्टर किया जा सकेगा। अपराध रजिस्टर होने के 15 दिनों के अंदर संबंधित थाने को भेजना होगा। पहली बार ई-एफआईआर का प्रावधान जोड़ा गया है। हर जिले और पुलिस थाने में एक ऐसा पुलिस अधिकारी नामित किया जाएगा जो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के परिवार को उसकी गिरफ्तारी के बारे में ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से सूचना देगा। जागरूकता बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन आलोक तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम अचल मिश्र, जिला पंचायत सदस्य रामभीख त्रिवेदी, सपा नेता पप्पू सिद्दीकी, प्रधान ज्ञान सिंह रप्पन, सभासद सूरज दीक्षित, सभासद शिव वर्मा, महामंत्री कुंवर बहादुर यादव, राजाराम रावत, प्रभात बक्श यादव, रुद्र प्रताप सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बिज्जू, शिव किशोर यादव, अनुराग शुक्ला, देवेंद्र मिश्र, अंकुर सिंह यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, सोमिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के अलावा कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा लोनी कटरा थाना अध्यक्ष व सुबेहा थाना प्रभारी ने भी नये कानूनों की जागरूकता अभियान के लिए अपने-अपने थाना परिसरों में नए कानून की जानकारी के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की।

Don`t copy text!