क्या यूपी के इस आश्रम में छिपकर बैठा है सूरजपाल उर्फ ‘साकार विश्व हरि’? रोज माथा टेकने आ रहे अनुयायी

रामकुटीर आश्रम के बाहर छठवें दिन भी भारी संख्या में फोर्स तैनात रहा। पुलिस और पीएसी के जवान आश्रम के चारों तरफ तैनात है। आश्रम की कड़ी सुरक्षा को देखते हुए सूरज पाल (नारायण साकार विश्व हरि) के आश्रम के अंदर ही होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारी, साकार विश्व हरि के आश्रम में मौजूद न होने का दावा कर रहे हैं। मंगलवार को हाथरस में हुई घटना के बाद देर शाम आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। तभी बड़ी संख्या में आश्रम के आसपास फोर्स को तैनात किया गया है। आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिया गया है। बैरियर पर एक थानाध्यक्ष को बड़ी संख्या में फोर्स के साथ तैनात रखा जाता है। किसी भी व्यक्ति को आश्रम की ओर जाने की अनुमति नहीं है। रविवार को भी आश्रम की सुरक्षा चाक चौबंद रही। सीओ कुरावली संजय वर्मा, एसओ बिछवां अवनीश त्यागी, एसओ किशनी महाराज सिंह भाटी फोर्स के साथ आश्रम की सुरक्षा में तैनात रहे। इसके साथ ही पीएसी के जवान भी आश्रम के ईद-गिर्द गश्त करते रहे।

Don`t copy text!