दानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है ।
मनोज कुमार यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम अंबियापुर थाना जरीफनगर का गांव के ही गोविंद पाठक से विवाद चल रहा था। गोविंद पाठक ने मनोज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर रखे हैं। इसके बाद एक प्रार्थना पत्र और मनोज के खिलाफ पुलिस को दिया था।
जिसकी जांच उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा की जा रही थी इसी प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए दरोगा धर्मवीर सिंह मनोज कुमार से₹10000 की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित मनोज कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन बरेली में की थी। एंटी करप्शन टीम ने दरोगा धर्मवीर को रिश्वत ले जाएंगे हाथ पकड़ लिया।
इससे पूर्व भी इस्लामनगर में एक महिला दरोगा को तथा कादर चौक में एक पुलिसकर्मी को तथा दातागंज में तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम रंगे हाथों पकड़ चुकी है ।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!