सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर मैं बारात के काफिले में जा रही बेलोरो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिस से बाइक पर सवार 7 साल के मासूम नीतेश पुत्र मुकेश मौर्या आनन्दीपुर निवासी जो कि किसी काम से सहसवान गये थे जो वापस अपने गाँव आनंदीपुर आरहे थे इसी दौरान सहसवान दीनापुर रोड पर एक बारात का काफिला गुजर रहा था उसी में बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 7 साल के नितेश को मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को शील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया और वहीं बाइक चालक का उपचार चल रहा है पुलिस ने बोलेरो कार व चालक हिरासत में ले लिया है।
रिपोर्ट – मुकीम अहमद अंसारी

