न्यू हॉप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री अयान खान द्वारा स्कूल परिसर में इको क्लब का उद्घाटन किया गया

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं जिले के ककराला क्षेत्र में स्थित न्यू हॉप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 13 जुलाई 2024 को स्कूल के मैनेजिंग हेड श्री अयान खान द्वारा स्कूल परिसर में इको क्लब का उद्घाटन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों के साथ मिलकर परिसर में पौधरोपण किया, और इसके साथ ही इको क्लब की एक कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदों का गठन किया गया। बाकी सभी शिक्षक और छात्र इसके सदस्य होंगे।

इको क्लब कमेटी का उद्देश्य पारिस्थितिकी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बच्चों को प्रेरित करना और प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने हेतु जागरूक करना है। वर्तमान समय में प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, जो आने वाले समय में और भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसलिए हमें अभी से अपने आस-पास और खास तौर पर छात्रों को इसके लिए जागरुक करना बहुत जरूरी है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, आज बच्चों से क्राफ्ट एक्टिविटी में पेपर बैग बनवाए गए और पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इको क्लब के उद्घाटन के इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग हेड अयान खान, प्रधानाचार्य बी.आर. सिंह, और क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!