बिजली चोरों पर शिकंजा,आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार की तड़के 6 बजे से शुरू हुई मॉर्निंग रेड से बिजली चोरों के होश उड़ गए। कटिया चेकिंग अभियान की जानकारी पाते ही कटिया चोर बिस्तर छोड़ कटिया हटाने के लिए दौड़ पड़े। विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर आधा दर्जन के खिलाफ विद्युत थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
अवर अभियंता मसौली लाल जी सिंह के नेतृत्व में
विजय वर्मा, मकदूम अली, संविदा कर्मी सतेन्द्र वर्मा, विजय पाल, अफजल रहबर, अखिलेश कुमार, दयाराम, विजय गुप्ता, संदीप वर्मा सहित विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत मसौली व बड़ागांव में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक चेकिंग की गयी। बिजली विभाग द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से लोगों के होश उड़ रहे। और मॉर्निंग रेड की सूचना गांव में फैलते ही लोग बिस्तर छोड़ कटिया हटाने के लिए दौड़ पड़े। चेकिंग अभियान में एक दर्जन से अधिक लोग कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गये ।
■ इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर ■
विशेष अभियान मे उपभोक्ता हुसैन अली पुत्र मनसाद अली, सतीश,बबलू,उमाशरण पुत्रगण स्वo राम सिंह, दिनेश कुमार पुत्र राम सुमिरन, राजेन्द्र कुमार पुत्र नेवल किशोर, कमालुद्दीन भूलीगंज, व नातिक, अतीक, शकील पुत्रगण तजम्मुल निवासी कस्बा मसौली सरवर, अनवर, अरशद पुत्रगण स्वo मुनीर अहमद ग्राम बड़ागांव और 4 लोगों के विरुद्ध कनेक्शन विच्छेदन होने के बाद भी बिजली जलाते पाये जाने पर धारा 138 B मे बिजली चोरी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!