बाराबंकी। 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप ………..

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। 33/11 विद्युत उपकेंद्र मसौली के इनकमिंग फीडर का केबल बाक्स बुधवार को साढ़े 11 बजे जल जाने से क्षेत्र के करीब 250 गांवों की 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही इस दौरान उपभोक्ता उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगो ने राहत की सांस ली।
बताते चले कि बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे अचानक चंदौली पावर हाउस से आपूर्ति होने वाली मसौली उपकेंद्र के इनकमिंग 2 का केबिल बाक्स जल गया जिससे उपकेंद्र के पांचो फीडर की आपूर्ति ठप्प हो गयी। विद्युत आपूर्ति को नार्मल कराने के लिए अवर अभियंता लाल जी सिंह ने कर्मचारियों के सहयोग से अथक प्रयास कर सफलाई को सुचारु कराया। इस दौरान कस्बा मसौली सहित बांसा , बड़ागांव, शहादतगंज, रामपुर, सैदनपुर, जकरिया आदि गाँवों के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी मे बेहाल रहे उपकेंद्र के जेई लाल जी सिंह ने बताया कि केबल बाक्स जलने से आपूर्ति बाधित हो गई था। मरम्मत के बाद दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!