किसानों के ट्यूबल की बिजली कर्मचारी ने काटी लाइन , तार जोड़ने की मांग रहा रिश्वत , ऑडियो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी

म्याऊं : उसहैत बिजली घर पर कर्मचारियों ने शराब का अड्डा बना लिया है शाम होते ही शराब की बोतले खोलकर बिजली घर पर तैनात कर्मचारी और लाइनमैन नशे में धुत हो जाते है जिसके बाद क्षेत्र में कई गांव की बिजली व्यस्था चौपट हो जाती है लेकिन शिकायत मिलने के बाद अधिकारी भी कुछ नहीं करते है

बता दे उसहैत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर निवासी अशोक , प्रेमपाल , अवनीश सिंह, विमलेश चंद्र आदि करीब 12 किसानों ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसहैत बिजली घर पर तैनात लाइनमैन रामकिशोर किसानों के ट्यूबल की लाइन काट देता है उसके बाद ये लोग लाइन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली करते है इधर इन किसानों ने लाइनमैन रामकिशोर के द्वारा लाइन जोड़ने के नाम पर 200 रुपए 15 किसानों से 2400 रुपए रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी दिया है जिसे सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप है उसहैत बिजली घर पर रोजाना शाम को शराब पी जाती है जिसको लेकर ये कर्मचारी पहले किसानों को लाइन काट देते है फिर लाइन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली कर रोजाना शराब पीते है फिलहाल थाना प्रभारी उसहैत विवेक कुमार ने बताया है तहरीर की आंच की जा रही है रिकॉर्डिंग में साफ साफ लाइन में किसानों से रिश्वत मांग रहा है जल्द ही कार्यवाही की जाएगी ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!