एसडीएम बनी टीचर बच्चों को पढ़ाया पाठ ओर बच्चों का ओरल टेस्ट भी लिया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल कुछ पल के लिए टीचर बन गई और बच्चों को पाठ पढ़ाया। यही नहीं इसके बाद उन्होंने तमाम बच्चों का ओरल टेस्ट भी लिया। बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बाद उन्होंने बच्चों के शिक्षा के स्तर पर संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से समय से स्कूल पहुंचने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को कहा। गुरुवार को निरीक्षक को निकली एसडीएम कल्पना जायसवाल ने फतेहपुर और हुसैनपुर गांव के प्राइमरी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय में सभी बच्चे शैक्षिक गतिविधियों में व्यस्त थे। शिक्षकों को निर्देश दिया कि वह अभिभावकों से निरंतर समन्वय बनाकर बच्चों को हर दिन स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने, गुरुजनों व माता – पिता का आदर करने, स्वच्छता अपनाने की नसीहत दी।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

