दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

शादी का झांसा देकर समूह में काम करने वाली दलित युवती के साथ किया था आरोपी ने दुष्कर्म

इस्लामनगर/बदायूं। समूह को लोन देने वाली सत्या माइक्रो कैपिटल कंपनी के कर्मचारियों ने एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर इस्लामनगर से ले जाकर बाहजोई में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर उसको वह मौके से छोड़कर भाग गया जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना इस्लामनगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी नरेंद्र सिंह निवासी गांव नगला राधे थाना बलदेव जिला मथुरा को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को संभल जिले के बहजोई ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसे चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाई ढूंढते हुए उसे चंदौसी पहुंचा। पीड़ित को चंदौसी कोतवाली ले गया लेकिन वहां की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसका भाई युवती को लेकर इस्लामनगर थाने आया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी नरेंद्र चौधरी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह लोन देने के बाद उसकी किस्तें लेने आता था, जिससे उसकी आरोपी से बातचीत होने लगी थी। वह उसको शादी करने के उद्देश्य से बहजोई ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे अनुमान नहीं था कि आरोपी उसके साथ ऐसी हरकत करेगा। दुष्कर्म करने के बाद वह उसे चंदौसी में छोड़कर भाग गया।
युवती का भाई उसे ढूंढते हुए चंदौसी पहुंच गया लेकिन तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। उसके रक्तस्राव हो रहा था। इससे भाई ने उसे चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर वह उसको चंदौसी कोतवाली ले गए, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता का भाई उसे लेकर इस्लामनगर थाने आया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तरह शुरू कर दी। वहीं आरोपी की तलाश करते समय थाना इस्लामनगर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नरेंद्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव नगला राधे थाना बलदेव जिला मथुरा को ब्रज धाम कॉलोनी चंदौसी बदायूं रोड से गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है वह आगे की विधि कार्रवाई कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!