पशु चिकित्सालय का हाल बेहाल पशु चिकित्सक रहते हैं नदारद

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। नगर का राजकीय पशुचिकित्सालय का हाल अंधेर नगरी और चाैपट राजा जैसा हो गया । यहां अक्सर पशु चिकित्सक नदारद रहते हैं और कक्ष का दरवाजा बंद कर चले जाते है दवाओं के कक्ष में मात्र एक कर्मी के हवाले चिकित्सालय चल रहा है। गंभीर बीमारियों से लेकर सामान्य बीमारी तक की दवाई न मिलने पर और पशुओं का इलाज नही मिल पा रहा है जिसका खमियाज़ा पशुपालकों उठाना पड़ रहा है।नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का दरवाज़ा बंद कर अस्पताल से नदारद थे।
फार्मासिस्ट कक्ष खुला था मगर अंदर कोई नही था। दवाई कक्ष में एक कर्मी था इधर लोगों का कहना है कि आए दिन यहां यही हाल रहता है कभी डॉक्टर तो कभी दवाएं यहां उपलब्ध नहीं रहती हैं।
घोर लापरवाही के चलते इसका सीधा नुकसान पशु पालकों को उठाना पड़ रहा है । जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। पशु अधिकारी अपनी ड्यूटी से जी चुराते हुए अक्सर देखे जा सकते हैं। पशु विभाग के द्वारा नगर व ग्रामीण लोगो के पशुओं की देखभाल करने के लिए एवं समय पर उपचार करने के लिए पशु चिकित्सालय खोला गया है।ताकि समय पर पशुओं की देखभाल की जा सके। ग्राम जमालपुर पीरी निवासी राम सिंह ने बताया कि वह अपनी बकरी के लिए दबाई लेने गए थे अस्पताल में डॉक्टर साहब का दरवाजा बंद था फार्मासिस्ट कक्ष खुला था स्टाफ नदारद था जिसके चलते दबा नही मिल सकी।ग्राम शुकरुल्लापुर निवासी पशुपालक नंदकिशोर ने बताया कि वह अपनी गाय की दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे उपमुख्य चिकित्साधिकारी की कार्यालय का दरवाजा बंद था और कोई भी नहीं मिला।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!