कोतवाली पुलिस में चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने कई राज उगले हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ श्री के.के. सरोज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, व चोरी की 06 बाइक बरामदगी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया गया। गुरुवार को रात्रि में चैकिंग अभियान के दौरान भरतपुर पपगांव रेलवे फाटक पर भरतपुर की ओर से एक मोटर साइकिल जिस पर तीन युवक सवार आते हुये दिखे तीनो युवको को मय मोटर साइकिल के रोका गया। शक होने पर बाइक चलाने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम हेमन्त पुत्र जोगराज नि. ग्रा. पुरैनिया कला थाना मिलक जनपद रामपुर बताया तथा मोटरसाइकिल से सम्बन्धित कोई कागजात नही दिखा सका। बाइक पर लगी नम्बर प्लेट को ई चालान ऐप के माध्यम से चैक किया गया तो रजि. नम्बर भिन्न पाया गया तथा उक्त मो.सा. चोरी की होना पाया गया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दोनो व्यक्तियो ने अपना नाम सुरेश उर्फ सन्जू पुत्र सीताराम नि. ग्राम आनन्दपुर थाना आंवला जनपद बरेली तथा शिवम पुत्र वेदप्रकाश नि. ग्राम पट्टी थाना मिलक जनपद रामपुर बताया उपरोक्त व्यक्ति को संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें उपरोक्त द्वारा बाइक को चोरी का बताया गया तथा 05 अन्य बाइक के बारे में बताया गया जिसमें तीनों अभियुक्तों की निशादेही पर ग्राम पपगांव के काब्रिस्तान के जंगल से कुल 05 अदद मोटरसाइकिल और बरामद कराई गयी। जो भिन्न-भिन्न जगहों से चोरी की गयी थी।गिरफ्तार शुदा तीनों अभियुक्तो ने एक राय होकर बताया कि यह कुल 06 अदद मोटरसाइकिल अलग अलग स्थानो से हमने चोरी की है हमने इन सभी मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगायी है जिसके सहारे पुलिस व पब्लिक को धोखा देकर गाड़ियों को अन्य स्थान पर ले जाकर ब्रिकी किया जा सके आज दोपहर मे इन गाडियो को हम लोग अन्य गाड़ी मे लादकर ब्रिकी को ले जाने वाले थे कि आपने पकड लिया हो।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!