बैंकों से ऋण लेकर अदायगी न करने वाले बकायेदारों पर तहसील प्रशासन में कसा शिकंजा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। बैंकों से ऋण लेकर अदायगी न करने वाले बकायादारों पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को निकली तहसील प्रशासन की टीम ने कई बकायादारों से 50 हजार रुपए की वसूली की गई। प्रशासन की कार्यवाही से बकायादारों में हड़कंप मच गया। 

नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक बिसौली के शाखा प्रबंधक अभिनव गुप्ता आसफपुर शाखा के मैनेजर रिचिन कुमार, रिकवरी एजेंट संदीप मलिक ने ग्राम कलरावाला, सिरसवा आदि ग्रामों में बैंक एवं तहसील की संयुक्त टीम द्वारा बैंक आरसी, श्रम देय आदि की आर.सी वसूली कार्य किया गया। सभी बाकीदारों को सरकारी बकाया जमा किए जाने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। श्री गिरजा शंकर ने बकायादारों से कहा उनके खिलाफ अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में फील्ड ऑफिसर संदीप मलिक, रिकवरी एजेंट कौशलेंद्र , संग्रह अमीन फकीर मुहम्मद, संग्रह अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!