बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बबुरी गांव का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

सूरतगंज / बाराबंकी: ग्राम पंचायत सरसंडा के बबुरी गांव में विगत एक हफ्ते से घाघरा नदी ने अपना कटान करने का कहर शुरू कर दिया जिसमें गांव में लगभग 25 घर नदी में समाहित हो गए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था व खाने की व्यवस्था के साथ पुनर्वास हेतु जगह का चिन्हकन तहसीलदार व एसडीम रामनगर द्वारा की गई। जिसका
आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार। जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्राम वासियों से उनकी तकलीफों के बारे में जानकारी ली साथ ही कटान से पीड़ित ग्राम वासियों से राहत सामग्री व खाने के लिए लंच पैकेट व ठहरने की व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया। ग्राम वासियों को पुनर्वास हेतु चिन्हित किए गए स्थान का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही कटान से पीड़ित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार ना किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित भी किया निरीक्षण के दौरान एसडीम पवन कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरसंडा प्रदीप कुमार अवस्थी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बतनेरा नेम कुमार अवस्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!