बिनावर के पुठी पावर हाउस में फंदे पर लटका मिला सुराक्षा गार्ड का शव हत्या की आंशका

मुकीम अहमद अंसारी

बिनावर थाना क्षेत्र के पुठी पावर हाउस में एक सुरक्षा गार्ड का शव फंदे पर लटका मिला है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है मृतक के परिजन घटनास्थल को रवाना हो गए हैं प्रमोद पुत्र सत्यप्रकाश उम्र 30 वर्ष शाहजहांपुर के गांव समधाना निवासी थे उनकी एक माह पहले 7 जुलाई को ही शादी हुई थी वह शुक्रवार को ही घर से पावर हाउस में ड्यूटी करने पहुंचे थे । वह पावर हाउस में पीछे गेट पर तैनात थे और बरेली से हर रोज अप-डाउन करता थे

जब रविवार सुबह अन्य सुरक्षाकर्मियों ने फंदे पर प्रमोद का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए हैं परिजनों ने हत्या की आंशका जता रहे हैं वह पावर हाउस में सीसीटीवी कैमरे दिखवा रहे हैं जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!