अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने मेहंदी लगाकर, झूला झूल कर और परंपरागत परिधानों में सज कर तीज का आनंद लिया।कार्यक्रम में बहनों ने सावन के गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा कि महिलाओं को पारंपरिक त्यौहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि नई पीढ़ी को पुरानी परंपराओं की जानकारी मिलती रहे। इससे पूर्व बहनों ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गए व मेहंदी भी लगाई। कार्यक्रम में भूमि को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया। सचिव आंचल वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, डॉ. स्वाति वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रीति, अलका, विनीता, राधा रानी, पूनम, स्वाति, अर्चना, श्वेता, बबीता, शालिनी, क्षमता, भावना, प्रीति, अलका आदि सदस्य मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!