पुलिस ने युवक की हत्या का किया खुलासा तानो से आहत होकर लकड़ी से लठ्ठे पीट-पीट कर हुई थी हत्या

शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी में कुछ दिनों पहले नहर के पास मिले शव का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। रोज-रोज के तानों से तंग आकर युवक की लकड़ी के लठ्ठे से पीट पीट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है।

बाराबंकी में बीती 5 अगस्त को नहर के किनारे एक युवक का शव मिला था। युवक की शिनाख्त देवा थाना क्षेत्र के मामापुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार यादव पुत्र गया प्रसाद यादव के रूप में हुई थी। परिजनों ने मामले में भानु यादव पुत्र रामनरेश यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले में खुलासे के लिए स्वाट टीम ,सर्विलांस टीम और देवा पुलिस की टीम को लगाया था।
इसके बाद मैन्युअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डाटा के आधार पर पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया। और देवा बस स्टैंड के पास से भानु यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में भानु यादव ने बताया कि पहले भी वह दुष्कर्म आदि के अपराध में वह जेल जा चुका है।जिसको लेकर के अशोक आए दिन उसे चिढ़ाता था और ताने मारता रहता था। जिससे आहत होकर भानू ने तय कर लिया कि वह अशोक की हत्या कर देगा। और एक दिन मौका पाकर लकड़ी के लठ्ठे से पीट पीट कर भानु ने अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया है।और विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!