आजादी की वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने घर घर जाकर तिरंगा झंडा वितरण कर की

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। आजादी की वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने घर-घर जाकर तिरंगा झंडा वितरित कर की।
चेयरमैन अबरार अहमद मंगलवार को घर-घर जाकर लोगों से मिले, उन्हें तिरंगा झंडा प्रदान कर घर पर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह हर घर पर तिरंगा फहराएं। श्री अहमद ने बताया नगर की सड़कों पर लगे पोल को नगर पालिका ने तिरंगे के रंग में रंग दिया है। पोल की एकरूपता अलग ही संदेश दे रही है। इस दौरान मशकूर खान, महेश शर्मा, यशोदा नन्दन, राजीव कुमार, विकास, जितेन्द्र कुमार, सनी, हिमांशु, राजेश बाबू, अजय बाबू अवनेश आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!