मदरसा पैराडाइज अलापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

अलापुर । मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल खान ने कहा कि पेट के कीड़ों से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। पेट में कीड़े होने के कारण ना तो बच्चे का संपूर्ण शारीरिक विकास हो पाता है और ना ही मानसिक। बच्चों में कुपोषण व खून की कमी की समस्या अक्सर आती है, जिसका एक कारण पेट के कीड़े भी हो सकते हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी तैयार रहता है। जिला स्वास्थ्य विभाग स्कूलों के माध्यम से बच्चों को पेट के कीड़ों को मारने वाली दवा एलबेंडाजोल वितरित कर रहा है, ताकि इस परेशानी को जड़ से दूर किया जा सके।


इस मौके पर वार्ड 8 की.सुरेखा और शिखावाला आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने सभी बच्चों को यह शपथ दिलवाई कि वे खुद भी इस दवाई को खाएंगे और दूसरों के भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। मौके पर मुस्कान राठौर. रुखसार बी पूनम भारद्वाज . रोहिणी शर्मा. दीक्षा राठौर. उन्नति राठौर सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!